काशीपुर, अप्रैल 12 -- दीप पाठक, काशीपुर। दो दिन पूर्व लापता हुआ युवक स्वयं ही सुरक्षित घर वापस लौट आया। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। आदर्श नगर निवासी व्यक्ति का 17 वर्षीय पुत्र 10 अप्रैल को घर से कोचिंग के लिए निकला था, जो घर नहीं लौटा। शनिवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। वहीं शनिवार रात लापता हुआ नाबालिग स्वयं ही घर वापस आ गया। उसने पुलिस को बताया कि वह काम की तलाश में मुरादाबाद चला गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...