गिरडीह, सितम्बर 8 -- तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र के खटपोक रोड से रविवार को अपहृत हुए एच एन कंस्ट्रक्शन के मुंशी मंजेश सिंह का शव बरामद हुआ है। अपहरणकर्ताओं ने लाठी और रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी है। खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार और थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर के संयुक्त नेतृत्व में तिसरी पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी की निशानदेही पर बिहार के चिहरा थाना क्षेत्र के पिपरातरी जंगल से मंजेश सिंह का शव बरामद किया है। मृतक मंजेश के शरीर में कई जगह लाठी और रॉड के निशान हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने बेरहमी से लाठी और रॉड से पीटकर मंजेश की हत्या कर दी है। यह भी पढ़ें- Gridih News: एचएन कंस्ट्रक्शन के मुंशी के अपहरण के 30 घंटे के बाद भी कोई सुराग नहीं बताया गया कि हत्या करने के बाद हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने की नियत से मंजे...