नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- 1. दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन रहेगी पानी किल्लत भूमिगत जलाशयों और पंपिंग स्टेशनों की सफाई कार्य के कारण कई इलाकों में बुधवार और गुरुवार को पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पानी भरकर रख रहें। कंट्रोल रूप में 1916 पर फोन कर टैंकर मंगाया जा सकता है।2. हैदरपुर बादली मोड मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट बंद रहेगी येलो लाइन के हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट नंबर-2 में कुछ बदलाव किया जा रहा है। इससे फेज-चार के स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक आवागमन की सुविधा की जाएगी। इस कार्य के लिए यह लिफ्ट अस्थायी तौर पर अगली सूचना तक बंद रहेगी। अभी लिफ्ट नंबर एक का उपयोग करें।3. पटना के लिए रेलगाड़ी की अवधि बढ़ाई आनंद विहार टर्मिनल से पटना जंक्शन के बीच परिचालित रेलगाड़ी की अवधि...