एटा, मई 5 -- दो दिन पहले हजारा नहर में कूदे किशोर का शव मिल गया। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। घरवाले शव को घर ले आए। कोतवाली देहात के गांव विजौरी निवासी सोलह वर्षीय शिवम पुत्र कमल सिंह रविवार शाम को घरवालों के साथ काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि घरवालों ने किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर किशोर चला गया और हजारा नहर पहुंच गया। गांव कमसान स्थित हजारा नहर में छलांग लगा दी। नहर में कूदते समय लोगों ने देख लिया और पुलिस, घरवालों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने हजारा नहर में लगाई छलांग जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराया। दो दिन से किशोर की तलाश कराई जा रही थी। सोमवार रात को किशोर का शव मैनपुरी क्षेत्र में स्थित हजारा नहर ...