पूर्णिया, मई 23 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा थाना क्षेत्र के भतसरा पंचायत के भतसरा पश्चिम टोला निवासी जुगेश कुमार मंडल पिता स्वर्गीय जगसी मंडल की फरीदाबाद में गोली मार कर हत्या की सूचना मिलते ही घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी तेतरी ने बताया की मेरे पति यहां से मजदूर ले जा कर वहां काम करवाया करता था। विगत पांच वर्षो से इस काम से जुड़े हुए थे। दो दिन पहले ही गाँव और आसपास से पचीस मजदूर को ले कर वह गए थे। मगर रात में ही गोली मार कर हत्या कर दी गयी। मृतक अपने पीछे दो पुत्र तीन वर्षीय ऋतिक और एक वर्षीय अनुराग कुमार को छोड़ चले गए। परिजनों ने बताया कि शव रविवार सुबह तक गाँव आ जाएगा जिसके बाद उनका दाहसंस्कार किया जाएगा। हत्या की जानकारी मिलते ही स्थानीय समाजसेवी आशीष कुमार चिक्कू, महेंद्र यादव, रोशन मिश्रा, डॉ प्रवीण क...