चम्पावत, मार्च 2 -- चम्पावत। मां पूर्णागिरि आने वाले श्रद्धालु दो दिन नेपाल स्थित सिद्धबाबा के दर्शन नहीं कर सकेंगे। दरअसल नेपाल में चुनाव के चलते तीन मार्च की मध्य रात्रि से पांच मार्च तक सीमा सील रहेगी। मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ बीते 27 फरवरी को सीएम धामी ने किया। उद्घाटन के बाद से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए कम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लेकिन होली के अगले दिन से श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद ब्रह्मदेव नेपाल स्थित सिद्धबाबा के दर्शन करने की मान्यता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.