शामली, अप्रैल 27 -- हसनपुर लुहारी। गांव मे पानी की सप्लाई करने वाली मेन पाईप लाईन का पाईप फटने से सप्लाई हुई बंद। अब पानी की लाईन को सही करने मे दो दिन का समय लगेगा। तब तक लगभग दस हजार ग्रामीणों को पानी नही मिलेगा। पानी की लाईन का बडा पाईप फटने से समस्या बनी है। जिसको सही करने के लिए दो दिन का समय लगेगा। गांव हसनपुर लुहारी मे कश्यप बस्ती मे पानी की टंकी लगाई गई है। पानी की टंकी से गांव में दो अलग अलग आबादी के बडी पाईप लाईन डाली गई है। जिस से गांव की तीस हजार आबादी को पानी सप्लाई होती है। यह भी पढ़ें- मोटर फुंकने से दस हजार घरों की टोंटियां सूखी सोमवार सुबह पानी टंकी परिसर के निकट कश्यप बस्ती में बडी लाईन का पाईप फटने से पानी की सप्लाई नही हो सकी। जिस से कश्यप बस्ती, मेन बाजार, नया बास मोहल्ला, पेलावाली मोहल्ला मे पानी की सप्लाई ठप हो गई ।...