प्रयागराज, मार्च 25 -- रामनवमी का अवकाश 26 और 27 मार्च को पड़ने के कारण यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन भी प्रदेश के सभी 254 केंद्रों पर दोनों दिन स्थगित रहेगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने एक अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 18 मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन में अब तक 50 प्रतिशत कॉपियां भी जांची नहीं जा सकी है। ऐसे में 28 मार्च से एक अप्रैल तक पांच दिन में आधी से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन चुनौतीपूर्ण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...