गाजीपुर, जनवरी 3 -- गाजीपुर। दो दिनों तक धूप निकलने के बाद शनिवार को मौसम ने फिर करवट ली। बादल छाए रहने के साथ ही हल्की फुहारें पड़ रही हैं। साथ ही पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई है जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा है। अलाव तापकर लोग ठंडी को कम करने में जुटे हैं। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट है। नए साल में दो दिन धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी। लेकिन शनिवार से फिर से सर्द हवा चलने लगीं। बदरी छाने से धूप नहीं निकली। जिससे गलन बढ़ गई है। 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चल रही है। ग्रामीण इलाकों में खेतों की ओर जाने वाले किसान भी देर से निकले। कोहरे और ठंड का असर यातायात व्यवस्था पर भी साफ नजर आया। रेलवे स्टेशन पर भी कई ट्रेनें विलंब से पहुंचीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...