बरेली, जून 2 -- मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव जारी है और सोमवार को दिन में धूप से तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। दो दिन तक धूप खिलने के आसार हैं। उसके बाद फिर बारिश हो सकती है। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 34.1 और रात में न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दो दिन बाद फिर से बारिश हो सकती है। सोमवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि सुबह करीब 10 बजे से मौसम साफ होने लगा और धूप निकली। धूप की वजह से दिन के तापमान में बीते चौबीस घंटे में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें- गुजरते नौतपा ने की जेठ में रिमझिम बारिश वहीं रात में न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया है। बीते चौबीस घंटे में जिले में करीब 1.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम ...