दो दिन तपेंगे यूपी के जिले, बांदा 48.2 डिग्री पर झुलसा
लखनऊ, मई 19 -- यूपी के 15 जिलों में मंगलवार को आसमान से आग बरसी। बुंदेलखंड के बांदा में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सूबे के ज्यादातर शहरों में दो दिन भीषण तपिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गर्म पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। इसके चलते विकिरणीय उष्मन (रेडिएशन) बढ़ने से प्रदेश के 21 प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग के लिए रेड वार्निंग और राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए ऑरेंज वार्निंग जारी की है। राजधानी लखनऊ में भी मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 11 शहरों में सूरज आग उगल रहा है और यहां पारा 43 डिग्री के पार चला गया है। इनमें सबसे ऊ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.