औरैया, जून 26 -- दो दिन पहले लावारिस अवस्था में मिले करीब 12 वर्षीय मूक-बधिर बालक के परिजनों का कोई पता न चलने पर अछल्दा पुलिस ने शुक्रवार को आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि के सुपुर्द कर दिया। संस्था की ओर से बालक के स्वास्थ्य परीक्षण, शिक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस के अनुसार, करीब दो दिन पूर्व पीआरवी कर्मियों को एक मूक-बधिर बालक लावारिस अवस्था में मिला था, जिसे थाना अछल्दा लाया गया। बालक बोलने में असमर्थ होने के कारण अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने उसकी पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास किए। यह भी पढ़ें- मूक-बधिर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी फोटो एवं विवरण प्रसारित किया गया, लेकिन परिजनों का कोई स...