रांची, फरवरी 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। होली को लेकर ट्रेनों के बाद बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। विशेषकर बिहार, बनारस, गोरखपुर आदि जानेवाली बसों में सीटें भर चुकी हैं। रविवार को रांची स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड से अधिकांश बसों की सीटें भरी रहीं। होली पर्व को लेकर इन बसों में दो दिन तक की सभी सीटें भरी हैं। अब ट्रेनों में सीट नहीं मिलने से बस स्टैंड आनेवाले यात्रियों को सीटें नहीं मिल रही हैं। अब केवल पिछली और केबिन की कुछ सीटें बची हैं। वह भी महंगी कीमतों में उपलब्ध हैं। मजबूर और बेबश यात्री केबिन और पिछली सीटों पर जाने को मजबूर हैं। रांची से दरभंगा, सीवान, पुर्णिया, चंपारण, सीतामढ़ी, मुजप्फपुर, भागलपुर, सहरसा, छपरा, आरा आदि जगह जानेवाले बसों की सीटें फुल हैं। रांची से दरभंगा और मुजफ्फरपुर का किराया आठ से नौ सौ रुपए तक है। जबकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.