मुजफ्फर नगर, मई 22 -- मुजफ्फरनगर मेरठ रोड स्थित सुजडू औद्योगिक क्षेत्र में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईबी की टीम ने क्षेत्र की एसएमआर फर्म पर छापा मारकर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का भंडाफोड़ किया है। विभाग की दो दिन चली गहन जांच के बाद फर्म से 2.35 लाख रुपये के जुर्माने सहित कुल 17 लाख रुपये से अधिक की जीएसटी रिकवरी की गई है।जीएसटी एसआईबी के संयुक्त आयुक्त सिद्धेशचंद दीक्षित ने बताया कि उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने मंगलवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। यह भी पढ़ें- कायमगंज की फर्म पर जीएसटी का छापा विभाग को लंबे समय से फर्म द्वारा टैक्स चोरी किए जाने के इनपुट मिल रहे थे, जिसके बाद टीम ने पूरी रणनीति के तहत फैक्ट्री की रैक...