गौरीगंज, फरवरी 11 -- अमेठी। 132 केवी विद्युत उपकेन्द्र गौरीगंज पर 33 केवी मेन बस को सिंगल मूज से डबल मूज करने सम्बन्धी कार्य 13 एवं 14 फरवरी को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के चलते दोनों दिनों में प्रतिदिन छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य अवधि के दौरान 33 केवी मुसाफिरखाना तहसील, 33 केवी हतवा, 33 केवी जामो, 33 केवी गौरीगंज ग्रामीण, 33 केवी बरनाटीकर, 33 केवी बहोरखा, 33 केवी पीठीपुर, 33 केवी बेनीपुर, 33 केवी मलिक मुहम्मद जायसी हॉस्पिटल एवं 33 केवी कौहार से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से 3 बजे छह घंटे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में कर लें तथा विभाग को सहयोग प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.