रामपुर, जुलाई 28 -- रामपुर। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने जिलेभर में दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने 52 गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बताते चलें कि कई मामलों में आरोपियों को जमानत मिलने के बावजूद वे लगातार न्यायालय में निर्धारित तारीखों पर पेश नहीं होते हैं तो ऐसे मामलों में कोर्ट द्वारा जमानती वारंट जारी किए जाते हैं। इसके बावजूद यदि आरोपी अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाता है। वारंट जारी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करना पुलिस की जिम्मेदारी होती है। हालांकि, कई मामलों में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी आरोपी लंबे समय तक गिरफ्तारी से बचते रहे। इस...