दो दिन चला अभियान, 407 वाहनों का चालान
बरेली, मई 12 -- सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जिले भर में शनिवार व रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान के नेतृत्व में सभी पांच टोल प्लाजा के अलावा जिले के अन्य मार्गों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों, मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई की गई। शासन के निर्देश पर सप्ताहांत में शनिवार को शुरू हुआ अभियान रविवार को भी जारी रहा। दोनों दिन रात आठ बजे से 11 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान के नेतृत्व में नैनीताल रोड पर भोजीपुरा व बहेड़ी, नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी और पीलीभीत रोड पर हाफिजगंज में टोल प्लाजा पर नाकेबंदी कर ट्रैफिक पुलिस और थानों की पुलिस ने विशेष रूप से चेकिंग की। यह भी पढ़ें- 48 घंटों में 109 वाहनों का चालान,3.51 लाख रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.