कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर देहात, संवाददाता। सीडीओ विधान जायसवाल ने राजपुर में निर्मित वृहद गो-सरंक्षण केन्द्र गुरुदही बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मौके पर 339 गोवंश संरक्षित मिले एवं 90 कुंतल भूसा, 60 कुंतल हराचारा मिला जिसे गोवंशों को नियमित रूप से खिलाया जा रहा है। वहीं कुल 13 पशुओं की ईयर टैगिंग नहीं मिली। इस पर उन्होंने तत्काल शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के पश्चात भी आश्रय स्थल की सघन निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए गए हैं। इसे तत्काल लगवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि यदि आगामी दो दिवस के अंदर कैमरे नहीं लगवाए जाते है तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- दो दिन के भीतर गोशाला में लगाएं सीसीटीवी ...