कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर देहात। सीडीओ विधान जायसवाल ने राजपुर में निर्मित वृहद गौ-सरंक्षण केंन्द्र गुरुदही बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मौके पर 339 गोवंश संरक्षित मिले एवं 90 कुंतल भूसा, 60 कुंतल हराचारा मिला जिसे गोवंशों को नियमित रूप से खिलाया जा रहा है। हालांकि इस दौरान 13 पशुओं की ईयर टैगिंग नहीं मिली। इस पर उन्होंने तत्काल शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के पश्चात भी आश्रय स्थल की सघन निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए गए हैं। इसे तत्काल लगवाएं। उन्होंने कहा कि यदि आगामी 02 दिवस के अंदर कैमरे नहीं लगवाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- गोआश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने का निर्देश उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.