दो दिन के अवकाश के बाद तेजी से प्रारंभ हुआ मूल्यांकन का कार्य
शामली, मार्च 28 -- शामली। शहर के आरके इंटर कालेज में चल रहे यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करीब 50 फीसदी से अधिक हो गया है। उप नियंत्रक ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो अप्रैल तक समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जायेगा। शहर के आरके इंटर कालेज में शनिवार को दो दिनों के अवकाश के बाद मूल्यांकन का कार्य एक बार फिर तेजी से प्रारंभ हो गया है। शनिवार को कुल प्राप्त 125854 उत्तर पुस्तिकाओं में हाईस्कूल की 59325 और इंटर की 31100 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया। शनिवार को मूल्यांकन केन्द्र पर पहुंची डीआईओएस ऐश्वर्या जयसवाल ने केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने निर्देशित किया कि मूल्यांकन का कार्य तय सीमा के अंदर संपन्न किया जाये। उन्होने कहा कि मूल्यांकन का कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.