कन्नौज, मार्च 28 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। दो दिन के अवकाश के बाद तीसरे दिन जैसे ही स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को लगभग तीन सैकड़ा मरीजों ने दवा ली। अस्पताल में मरीजों की भीड़ के कारण मेला जैसा नजारा दिखाई पड़ा।शनिवार को अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीज और तीमारदारों का आने का सिलसिला शुरू हो गया। मरीज दवा के लिए लाइन लगाए देखे गए। डॉ नीरज कुमार ने बताया कि दो दिन अवकाश के बाद तीसरे दिन अस्पताल खुलने के कारण मरीजों की संख्या पिछले दिनों के अपेक्षा ज्यादा है। लगभग तीन सैकड़ा मरीज ने यहां ओपीडी में दवा ली है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज खांसी, जुखाम, बुखार के आए हैं। मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुखाम, बुखार और स्किन की समस्याएं ज्यादा आ रही हैं। मरीजों को दवा देने के साथ ही बचाव की सलाह भी दी गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.