दो दिन की राहत के बाद फिर तपा सूरज, पारा 36 डिग्री पार
मऊ, मई 10 -- मऊ, संवाददाता। जिले में बीते दो दिन हुई बारिश और ठंडी हवाओं से जनमानस को काफी राहत मिली, लेकिन शनिवार को मौसम ने एक बार फिर यूटर्न ले लिया। सुबह से ही निकली तेज धूप ने जनमानस की मुश्किलों को बढ़ा दिया। शनिवार को भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के अनुसार जनपद का अधिकतम तापमान 39.9 और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार एवं शुक्रवार को गर्मी से राहत मिलने के बाद अचानक बढ़ी गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते धूप इतनी तेज हो गई कि सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई। मुख्य मार्गों, बाजारों और चौराहों पर गर्मी के कारण भीड़ नदारद रही। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। तेज धूप और गर्म हवाओं के डर से राहगीरों ने सिर ढककर और छतरी का सहारा लेकर चलना ही मुनासिब समझा। ठंडे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.