दो दिन की मशक्कत के बाद पकड़ी गई गंगेटिक डॉल्फिन, राप्ती में छोड़ी गई
महाराजगंज, जुलाई 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के परतावल क्षेत्र की निचली नारायणी नहर शाखा में पिछले तीन दिनों से भटक रही दुर्लभ गंगा डॉल्फिन का वन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्रांतर्गत सुम्हाखोर में नहर से पकड़कर उसे गोरखपुर के राजघाट स्थित राप्ती नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। करीब दो दिन तक चले अभियान के बाद डॉल्फिन को राप्ती नदी पहुंचाए जाने से गोरखपुर, महराजगंज और कुशीनगर वन विभाग की टीमों ने राहत की सांस ली। शनिवार को अहिरौली गांव के कुछ मछुआरों के जाल में गंगा डॉल्फिन फंस गई थी। मछुआरों ने उसे बाहर निकालकर फोटो और वीडियो बनाए, जिसके बाद उसे दोबारा पानी में छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: नहर में फंसी डॉल्फिन को पकड़ने में नहीं मिली सफलता डॉल्फिन के जाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.