कटिहार, अप्रैल 6 -- कटिहार, वरीय संवाददाता अप्रैल की शुरुआत के साथ जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। लगातार दो दिनों की कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के बाद रविवार की शाम हल्की ठंडक ने लोगों को राहत जरूर दी, लेकिन तापमान के उतार-चढ़ाव ने नई परेशानी खड़ी कर दी है। दिन में चिपचिपी गर्मी और रात में हल्की ठंड के कारण आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 12 से 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही, बावजूद इसके उमस से राहत नहीं मिल सकी। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया, जबकि शाम होते-होते मौसम सुहाना हो गया।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में रात के तापमान में करीब तीन डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।...