नोएडा, मार्च 10 -- -नोएडा में दो स्थानों पर मिठाई की दुकानों पर आयकर विभाग का सर्वे खत्म नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा में दो स्थानों स्थित अग्रवाल स्वीट्स की दुकानों पर आयकर विभाग नोएडा की जांच पूरी हो गई। आयकर सूत्रों का दावा है कि दो दिन की जांच में करीब 12 करोड़ रुपये की वास्तविक बिक्री का रिकॉर्ड छिपाने की जानकारी पकड़ी गई। सर्वे होने के कारण यह कार्रवाई महज दो दिन चली है।आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और लखनऊ समेत अन्य स्थानों मिठाई, रेस्टोरेंट और खानपान से संबंधित अन्य स्थानों पर अलग-अलग हिस्सों में सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई थी, जो बीते साल नवंबर में फूड एंड बेवरेज क्षेत्र में कर चोरी के पैटर्न की जांच से मिले साक्ष्यों और संकेतों के आधार पर की गई। नवंबर में शुरू की जांच में पता चला कि कई रेस...