बागेश्वर, अप्रैल 23 -- बागेश्वर, संवाददाता। जिले में दो दिन तक पेट्रोल की किल्लत के बाद गुरुवार को आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली। तेल पहुंचते ही पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी। माल रोड स्थित पंप में दिनभर खासकर दोपहिया वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं। जिले में कुल 14 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इन दिनों बारात सीजन और बढ़ती आवाजाही के चलते पेट्रोल और डीजल की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके विपरीत समय पर आपूर्ति न होने से कई पंपों पर दिन या शाम तक ईंधन खत्म हो जा रहा है। हल्द्वानी से टैंकर पहुंचने के बाद ही पंप संचालक पुनः वितरण शुरू कर पा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को एक-दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पंपों पर उमड़ी रही भीड़, खत्म होने पर इधर-उधर भटकते वाहन चालक बुधवार को माल रोड स्थित जय अंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.