दो दिन की आंधी में उखड़ गए 300 से ज्यादा खंभे
मेरठ, मई 16 -- बीते दो दिनों में लगातार रात में आई आधा-आधा घंटे की दो बार आंधी ने शहर से लेकर देहात में पावर कारपोरेशन का बड़ा नुकसान किया। शहर में तो इन दो दिनों में मात्र एक खंभा टूटा, लेकिन पेड़ गिरने से 20 से 25 स्थान पर तार टूटे। इसके अलावा मेरठ और बागपत जिलों में आंधी के कारण 300 से अधिक खंभे और तार टूट गए, जिसके चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। मेरठ और बागपत जिले में दूसरे दिन भी करीब 15 नलकूप फीडर चालू नहीं हो पाए। मुख्य अभियंता मेरठ जोन गुरजीत सिंह ने बताया कि उनके जोन में मेरठ देहात और बागपत जिले में 300 से अधिक बिजली खंभे आंधी से क्षतिग्रस्त हुए हैं। परीक्षितगढ़ इलाके में करीब 50 खंभे एवं सरधना गंग नहर किनारे 45 से अधिक स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण 50 से ज्यादा खंभे टूट गए। यह भी पढ़ें- नौगढ़ में दूसरे दिन भी आपूर्ति रही बाधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.