गोंडा, सितम्बर 24 -- गोंडा, प्रमुख संवाददाता। रेलवे ने गोरखपुर-गोंडा रूट पर स्थित स्वामी नारायन छपिया-मनकापुर स्टेशन के बीच 26 और 27 सितम्बर को ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग को लेकर नॉन-इंटरलॉक कार्य के चलते ब्लॉक देने का फैसला किया है। इसके चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं जबकि दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी रेलवे की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। ये ट्रेनें निरस्त की गई: 27 सितम्बर को 64218/19 अयोध्या कैंट-मनकापुर-अयोध्या कैंट मेमू, 26 को 64220 अयोध्या कैंट-मनकापुर मेमू, 26 को ही 64223/24 मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-मनकापुर मेमू, 26 को 64217 मनकापुर-अयोध्या कैंट मेमू ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 26 और 27 सितम्बर को 55093 गोरखपुर-ग...