दो दिन आंशिक निरस्त रहेगी कानपुर सेंट्रल-असारवा एक्सप्रेस
आगरा, सितम्बर 26 -- अजमेर मंडल के उदयपुर-हिम्मतनगर सेक्शन में शामलाजी यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होना है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि काम के चलते कानपुर सेंट्रल-असारवा एक्सप्रेस 28 सितंबर व 5 अक्तूबर को उदयपुर एवं असारवा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। दोनों दिन ट्रेन कानपुर से उदयपुर के बीच संचालित की जाएगी। इसी तरह असारवा-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 29 सितंबर व 6 अक्तूबर को असारवा एवं उदयपुर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन दोनों दिन उदयपुर से कानपुर सेंट्रल के मध्य संचालित की जाएगी। यह भी पढ़ें- यशवंतपुर और मदुरै की स्पेशल ट्रेनें तीन-तीन दिन निरस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.