अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार को मौसम का मिजाज तल्ख रहा। दोपहर के समय धूप में तेज चुभन महसूस हुई। कुछ देर धूप में खड़े रहने पर पसीना आने लगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। हालांकि अब मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा। सोमवार को दिन में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.