गंगापार, मार्च 10 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। होली के बाद अचानक मौसम में आए बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। शंकरगढ़ क्षेत्र में मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शंकरगढ़ में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी, सैकड़ों की संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचे। मंगलवार को सीएचसी शंकरगढ़ में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। मुख्य रूप से सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और खुजली से पीड़ित मरीज पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ के अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि होली का त्योहार समाप्त होने के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया है ।सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तेज धूप पड़ने के कारण लोगों में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसी वजह से मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।उन्होंने लोगो...