दो दिनों से लापता है युवती, युवक पर नामजद मुकदमा
बक्सर, जून 14 -- पेज-03 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली युवती दो दिनों से लापता है। उसके पिता ने इस संबंध में टाउन थाना में मुहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पिता के मुताबिक उसकी 22 वर्षीया बेटी बीते शुक्रवार से ही घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि मुहल्ले का ही एक युवक चंदन उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पिता की मानें तो उसकी बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। ऐसे में उन्हें डर है कि युवक उसके साथ कोई अनहोनी कर सकता है। पिता ने उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस से बेटी को तत्काल ढूंढने की गुहार लगाई है। (बक्सर से पंकज भारद्वाज)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.