समस्तीपुर, अप्रैल 1 -- हसनपुर। हसनपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव से दो दिनों से लापता युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार को युवक का शव हहिया घाट स्थित एक चहारदीवारी के अंदर झाड़ियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान मराची उजागर पंचायत के वार्ड नौ निवासी शंकर साह के पुत्र राकेश कुमार (19) के रूप में हुई है। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे निशान मिले हैं। प्रथमदृष्टया उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। मृतक के पिता शंकर साह ने बताया कि राकेश सोमवार शाम करीब 6 बजे अपनी बाइक लेकर हसनपुर बाजार के लिए निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की और मंगलवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। मंगलवार शाम भारद्वाज कॉलेज के पीछे बांसबाड़ी में एक लावारिस बाइक, टी-शर्ट और चप्पल मिलने की चर्चा हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन्हें ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.