दो दिनों से लापता युवक का शव गड्ढे में मिला, हत्या की आशंका
छपरा, मई 21 -- गड़खा, एक संवाददाता। पुलिस ने फुर्सतपुर चंवर में सड़क किनारे गड्ढे से बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक 24 वर्षीय अमृत कुमार उर्फ गोरका गड़खा थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव निवासी जुरन महतो का पुत्र था। अमृत 19 मई को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने ससुराल खोदाईबाग जा रहा है। उसके बाद से ही वह लापता था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
परिजनों की शिकायत गुरुवार की दोपहर मृतक के भाई ने गड़खा थाने में उसकी गुमशुदगी का आवेदन दिया था। आवेदन मिलने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। इसी दौरान एक ग्रामीण की नजर फुर्सतपुर चंवर स्थित सड़क किनारे गड्ढे में पड़े शव एवं मोटरसाइकिल पर पड़ी। सूचना मिलते ही इलाके में आग की तरह खबर फैल गई। मौके पर पहुंची गड़खा पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.