बेगुसराय, मार्च 15 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुसमहौत बहियार में रविवार की सुबह गेहूं की खेत से एक युवक का शव मिला। मृतक थाना क्षेत्र के परना गांव निवासी विजय शंकर सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार सिंह था। दो दिनों के बाद तीसरे दिन जब उनका शव होने की जानकारी मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता ने अमित की हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। कुसमहौत बहियार में एक युवक के शव होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। उसके बाद शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मुखिया पवन सदा ने बताया कि शव होने की जानकारी पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.