मोतिहारी, मई 11 -- बंजरिया, एसं। बंजरिया थाना क्षेत्र सिसवा पंचायत के एक वृद्ध की मौत सुंदरपुर पंचायत के खैरा घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से हो गयी। मृतक की पहचान अब्दुल कुद्दूस (70) के रूप में हुई है। मृतक का शव सोमवार की सुबह बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा शव को निकाल कर उसकी पहचान की गई । घटना की खबर सुनते ही आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे । सूचना पर बंजरिया थाना मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। शव मिलने के बाद पत्नी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- डैम से मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस मृतक के परिजन ने बताया कि अब्दुल कुद्दूस रविवार की सुबह सात बजे के करीब घर से बगैर किसी को बताए चला गया था । जिसके बाद घर नहीं आने पर घर वाल...