मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर से दो दिनों से लापता बीए के छात्र अजय कुमार का शव बुधवार सुबह राजा पुनास इलाके में बूढ़ी गंडक नदी में मिला। अजय अहियापुर थाना क्षेत्र के नजीरपुर निवासी बेनी पासवान का पुत्र था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार था और मानसिक रूप से परेशान था।वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। मंगलवार को चंदवारा में बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुल पर उसका चप्पल मिला था। इसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि उसने पुल से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बूढ़ी गंडक में युवक के कूदने की आशंका परिजनों के अनुसार, पिछले दो दिन से अजय की तलाश की जा रही थी। उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। इसी बीच स्थानीय ग्रामीणों से सूचना मिली कि चंदवारा घाट पुल ...