रांची, मई 31 -- चान्हो, प्रतिनिधि। दो दिनों से लापता 14 वर्षीय किशोरी तन्नू कुमारी का शव रविवार को थाना क्षेत्र के मधुकम स्थित नूनहुटांड़ के समीप एक कुएं से बरामद किया गया। मृतका मांडर थाना क्षेत्र के हेसल घुघरी गांव की रहने वाली थी और शुक्रवार से लापता थी। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक युवक कुएं में नहाने पहुंचा तो उसकी नजर शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। परिजन अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे थे। तन्नू छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और हेसमी स्थित मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। यह भी पढ़ें- लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस बताया जा रहा है कि जिस कुएं से शव बरामद हुआ, वह उसके परिवार का ही है। पुलिस के अनुसार शव पर कि...