कोडरमा, मार्च 21 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर स्थित एक बंद पत्थर खदान से शनिवार को एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पहाड़पुर निवासी 52 वर्षीय रामचंद्र सोनार (पिता स्व. दुर्गा सोनार) के रूप में की गई है, जो बीते दो दिनों से लापता थे। परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी, इसी क्रम में शनिवार को वे खदान की ओर पहुंचे, जहां नीचे एक व्यक्ति के पड़े होने का दृश्य देखकर हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, जिस खदान से शव बरामद हुआ है, वह गुलाम मियां का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस शव को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।बताया जा रहा है कि शव करीब 150 फीट गहरे खदान में पड़ा हुआ है, जिससे उसे बाहर नि...