दो दिनों से जारी फाइलेरिया स्लाइड संग्रह में अबतक छतरपुर सबसे आगे
पलामू, जुलाई 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में जारी फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत नाइट ब्लड सर्वे के दूसरे दिन तक जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की टीमों ने कुल 955 नाइट ब्लड स्लाइड संग्रहित किया है। अबतक के स्लाइड संग्रहण में छतरपुर सबसे आगे है। बीमारी की वास्तविक स्थिति का आकलन के लिए 6 जुलाई से अभियान प्रारंभ किया गया है जो 21 जुलाई तक जारी रहेगा। मलेरिया विभाग के आंकड़े के अनुसार सीएचसी छतरपुर पिछले दो दिनों में सबसे अधिक 231 स्लाइड संग्रहित किया है। सीएचसी पाटन ने 200, सीएचसी हरिहरगंज ने 135, सीएचसी चैनपुर ने 130, सीएचसी सदर ने 107, सीएचसी मनातू ने 125, सीएचसी लेस्लीगंज ने 77 तथा सीएचसी पांकी ने 75 स्लाइड संग्रहित किया है। डॉ प्रवीण संथालिया के अनुसार सर्वे के दौरान प्रत्येक सीएचसी की टीम चयनित सेंटिनल साइटों और ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.