कोडरमा, मई 11 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना के नीमाडीह स्थित निर्माणाधीन केशो जलाशय डैम की सकरी नदी के समीप से सोमवार शाम एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मरकच्चो थाना क्षेत्र के बड़ा अखाड़ा निवासी महिला के रूप में हुई है। नवलशाही थाना के एसआई रविप्रकाश पंडित ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। वह दो दिन पहले अपने घर से निकली थी, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। खोजबीन के दौरान परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी महिला की तस्वीर साझा की थी। बताया जाता है कि सोमवार शाम कुछ लोग डैम की ओर टहलने गए थे। यह भी पढ़ें- 12 दिनों से लापता किशोरी का शव पोख से बरामद, हत्या की आशंका इसी दौरान उन्होंने पानी में महिला का शव तैरता हुआ देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई...