सहरसा, अगस्त 27 -- सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किराया ऊंचा और सफर लेटलतीफी से भरा कुछ ऐसा हाल पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट वाया सहरसा स्पेशल ट्रेन का है। लगातार दो दिन से यह ट्रेन घंटों लेट से सहरसा, पूर्णिया कोर्ट सहित अन्य स्टेशनों पर पहुंचती है। सफर करने वाले यात्री परेशान हैं। सूबे की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र से कोसी और सीमांचल क्षेत्र को रात्रिकालीन ट्रेन की सुविधा देने वाली गाड़ी बीते मंगलवार को 2 घंटे 40 मिनट की देरी से सहरसा जंक्शन पहुंची। उसके अगले दिन बुधवार को 4 घंटे 17 मिनट देर से सुबह 10.12 बजे सहरसा पहुंची।ट्रेन की लेटलतीफी की वजह से सफर करने वाले यात्रियों की फजीहत होकर रह गई। यात्रियों का कहना है कि मंगलवार को रिशिड्यूल कर पाटलिपुत्र से ही लेट से चलाई गई। बुधवार को रास्ते में रोक-रोककर लेट कराई गई। आरक्षित बोगी में सफर करन...