रायबरेली, अप्रैल 9 -- लालगंज,संवाददाता। कस्बे में इन दिनों एक आवारा कुत्ते का आंतक व्याप्त है। अलग-अलग मोहल्लों में रहने वाले 28 लोगों को कुत्ते ने दौड़ा-दौड़ाकर काटकर जख्मी कर दिया। कुत्ते के काटने के बाद जख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया और उन्हें एंटी रेबीज इंजक्शन लगाए गए। वहीं कुत्ते के आतंक से कस्बे के लोगों में दहशत व्याप्त है। कस्बे में बीते दो दिनों से एक आवारा कुत्ते के द्वारा कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया गया। काले रंग के इस कुत्ते ने क्षेत्र के अस्पताल रोड से सूदनखेड़ा, बेहटा चौराहा होते हुए मलपुरा और महाखेड़ा की ओर दिनभर लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काटकर जख्मी कर रहा है। कुत्ते के काटने के बाद संतोष, सुरेश, अनुज यादव, रामस्वरूप, अभि, चंद्रप्रकाश, सौरभ, प्रज्ञा, राजाराम, अभ्यांश, आशीष, अनूप, चंद्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.