मधुबनी, अक्टूबर 4 -- मधुबनी । फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में मिशन मोड में काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री की होने वाली समीक्षा से पहले जिले को 2 लाख फॉर्मर आईडी का लक्ष्य पार करना है।अगले दो दिनों में 23 हजार नई फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने रविवार को सुबह 7 बजे से फील्ड में काम करने, हर दो घंटे पर प्रगति रिपोर्टिंग और प्रतिदिन शाम को समीक्षा का आदेश दिया है। इसको लेकर डीडीसी, एडीएम, डीएओ और नगर आयुक्त की मौजूदगी में सभी सीओ और बीएओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई और कई आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- दो दिनों में 23 हजार फाॅर्मर आईडी बनाने का लक्ष्य, रोज होगी समीक्षाहल्का-वार होगा जमाबंदी क...