देवरिया, मई 19 -- महुआडीह(देवरिया) , हिन्दुस्तान टीम। सड़कों पर तेज आवाज के साथ फर्राटा भरने और पटाखों जैसी आवाज निकालने वाले वाहनों में प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर लगवाना अब चालकों पर भारी पड़ रहा है। जांच के दौरान पुलिस ने ऐसे वाहनों का चालान करने के साथ जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा संबंधित वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) को भी सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के तहत महुआडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 वाहनों का चालान किया महुआडीह थानाध्यक्ष अमित कुमार राय के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह व पुलिस टीम द्वारा प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चलाए गए दो दिवसीय अभियान के तहत रविवार को महुआडीह कस्बा एवं हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान प्रेशर हॉर...