ललितपुर, मार्च 17 -- वातावरण में गर्मी का असर बढ़ते ही जनपद में आग लगने की घटनाएं बढ़ गयी हैं। बीते 15 और 16 मार्च को विभिन्न 14 स्थानों पर आग की लपटें धधकती रहीं, जिन पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग और ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इन घटनाओं से विभाग चौबीस घंटे अलर्ट मोड पर आ गया है। बुंदेलखंड स्थित ललितपुर जनपद में गर्मी प्रारंभ होते ही गेहूं की फसल खेतों में सूखकर सुनहली दिखाई देने लगती है। खेतों के ऊपर से गुजरते विद्युत तारों की चिंगारी, अधजली बीड़ी के फेंकने आदि वजहों से सूख चुकी इस फसल में आग लगने की घटनाएं हुआ करती हैं। जिस पर नियंत्रण पाने के लिए अग्निशमन विभाग के पास पर्याप्त संख्या में फायर स्टेशन मौजूद नहीं है। जिला मुख्यालय पर एक फायर स्टेशन के सहारे समूचे जनपद में आग बुझाई नहीं जा सकती है। इसी कारण यहां अग्निकांड की घटनाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.