दो दिनों में 1132 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 12.24 लाख से अधिक जुर्माना वसूला
मुंगेर, जुलाई 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला से पहले पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने बिना टिकट यात्रा और रेलवे परिसर में अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है।
अभियान का नेतृत्व और कार्रवाई डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सीनियर डीसीएम कार्तिक सिंह के नेतृत्व में शिवनारायणपुर-भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों तथा भागलपुर, जमालपुर और अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों पर व्यापक जांच की गई। दो दिनों तक चले इस विशेष अभियान में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के 1132 मामले पकड़े गए, जिनसे रेलवे ने 12 लाख 24 हजार 650 रुपये जुर्माना वसूला। पहले दिन 618 यात्रियों से 6 लाख 83 हजार 950 रुपये, जबकि दूसरे दिन 514 यात्रियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.