नोएडा, अप्रैल 29 -- नोएडा, राजेश शर्मा। दो दिनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया था। सुबह छह बजे कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। दोपहर में कुछ समय खिली धूप भी निकली। जिले के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। यह दो दिन पहले तक 27 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रह सकता है। चार और पांच मई को हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। यह भी पढ़ें-...