कटिहार, मई 3 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कटिहार पुलिस का अभियान अब पूरी तरह सख्त हो चुका है। शहर से लेकर हाईवे तक चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान में दो दिनों के भीतर पुलिस ने रिकॉर्ड 10 लाख 700 रुपये जुर्माना वसूल किया है। लगातार हो रही कार्रवाई से बाइक चालकों, बिना कागजात वाहन चलाने वालों और नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार तीस अप्रैल को वाहन चेकिंग के दौरान 5 लाख 20 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि एक मई को यह आंकड़ा 4 लाख 80 हजार 200 रुपये तक पहुंच गया। जिले के विभिन्न चौक- चौराहों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर चलाए गए अभियान में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल लोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और वाहन के जरूरी कागजात नहीं रखने वालों पर कार्र...