धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। गर्मी और बारिश के कारण सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बीते दो दिनों में पांच लोगों को सांप ने डंस लिया। सभी को इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इससे कहीं अधिक लोग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर निवासी पमिया देवी, मोहनपुर निवासी नूनीबाला देवी, धनबाद की कुंती देवी, यशोदा देवी और अलहद गोराईं को अलग-अलग जहों पर सांप ने डंस लिया। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। एक अन्य घटना में विजय कुमार रवानी को बिच्छू ने काट लिया, जिन्हें भी अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, रात में सावधानी बरतने और घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।सांप ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.